Kausambi News: डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव निवासी बबलू पुत्र वीरेंद्र व कमलेश पुत्र रज्जू अपने एक दर्जन के करीब साथियों के साथ मथुरा धान की कटाई करने जा रहे थे। सोमवार की रात सभी श्रमिक सैनी में गुरुकुल के पास साधन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान नींद आने पर वह फुटपाथ पर लेटकर आराम करने लगे थे। तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने बबूल और कमलेश को टक्कर मार दी थी।हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बबलू के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ई-रिक्शा पलटा, पिता-पुत्र जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.