Kausambi News: डीसीएम और टैंकर की भिड़ंत में चालक जख्मी
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव निवासी कैलाश यादव ने बताया कि उसका चचेरा भाई दूध का टैंकर चलाता है। मंगलवार की रात वह टैंकर लेकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था। सैनी इलाके में अथसराय के समीप आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे टैंकर पीछे से जाकर उसमें भिड़ गया। हादसे में टैंकर चालक अखिलेश को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.