Kausambi News: डीपीआरओ ने धुमाई व कनवार डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार अपरान्ह कड़ा ब्लॉक के धुमाई व कनवार गांव पहुंचकर डिजिटल लाइ्रब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। धुमाई में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ सबसे पहले धुमाई गांव की डिजिटल लाइब्रेरी में पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के रजिस्ट्रेशन का रजिस्टर चेक किया। संख्या कम मिलने पर सचिव ताज मोहम्मद को संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने किताबों के रखरखाव, खिड़कियों में जाली लगवाने के साथ-साथ भवन की रंगाई-पुताई करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद वह कनवार गांव स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बच्चे पढ़ते नजर आए और सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। बच्चों की संख्या कम मिलने पर सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.