Kausambi News: डीजे वाहन से भिड़कर बाइक सवार जख्मी
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: प्रतापगढ़ जिले के कली मुरादपुर गांव का संतलाल पुत्र ज्ञानचंद्र मौर्य कानपुर में फल बेचता है। सोमवार की सुबह वह बाइक से घर जा रहा था। अजुहा कस्बे में डीजे पर झूमते हुए कांवरिया गंगा जल लेने कड़ा जा रहे थे। यहां से जल लेकर कांवरिये फतेहपुर जिले के माझिलगांव स्थित कुंदेश्वर नाथ जाते हैं। जैसे ही संतलाल अजुहा पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से टकरा गई। घटना में संतलाल को काफी चोट आई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डीजे वाहन पलटने से सात कांवरिया घायल यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में चार लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.