Kausambi News: डीजे की धुन पर निकली भव्य झांकी
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा से रविवार को कांवड़ियों का जत्था कड़ा धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले नगर में भव्य झांकियां निकाली गईं। डीजे पर बज रहे शिव भजनों और धार्मिक गीतों पर कांवड़िए जमकर झूमे। राधा-कृष्ण और भगवान शंकर-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ यात्रा जीटी रोड, लाई मंडी, शायरी माता मंदिर, सब्जी मंडी समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कड़ा धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। कांवड़ियों ने बताया कि कड़ा धाम पहुंचकर गंगा जल लिया जाएगा। इसके बाद फतेहपुर के मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर धाम पहुंचकर चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.