Kausambi News: डीएम ने सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएं
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान अंतर्गत विकास खंड सरसवां के गरौली गांव में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्रामवासियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कहीं-कहीं पर पानी नहीं आता है, जिस पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि कमियों को दूर कराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.