Kausambi News: डीएम ने जिला पर्यावरण समिति व गंगा समिति की ली बैठक
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की। बैठक में विकास खंड और नगर निकायवार चिन्हित पांच-पांच स्थलों पर पौधरोपण के साथ विकसित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए चयनित स्थलों पर आवश्यक सुधार और विकास कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने, कहा कि वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करें और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि उनका बेहतर विकास हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.