कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के बटबंधुरी गांव में विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत हुई थी। शिकायतकर्ता शिवबली कुशवाहा ने नोटरी शपथ पत्र पर मौजूदा व पूर्व ग्राम प्रधान प्रधान (पति-पत्नी) पर विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया है। डीएम ने जांच अधिकारी नामित करते हुए मामले की जांच का निर्देश दिया था। ढाई माह बीतने के बाद भी संबंधित अधिकारी जांच पूरी नहीं कर सके हैं। इससे शिकायतकर्ता को अफसरों के मिले होने की आशंका होने लगी है। शिकायकर्ता ने पूर्व वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा विकास के विभिन्न कार्यों में बगैर कार्य कराए ही फर्जी भुगतान कर गबन किए जाने समेत 13 बिंदुओं में शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। डीएम डॉ. अमित पाल ने 31 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी एवं अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड ...