कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में रविवार सुबह पति से विवाद के बाद एक महिला ने डीएफसी लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनौरी गांव निवासी राम आसरे सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी गुड़िया देवी (48) का रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई। कुछ देर बाद महिला ने डीएफसी लाइन पर पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव ...