Kausambi News: डिजिटल लाइब्रेरी में सुविधाओं का अभाव, विद्यार्थी परेशान
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। गौसपुर और अलीपुरजीता स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। गौसपुर लाइब्रेरी में नियमित सफाई नहीं होने से परिसर में कूड़ा जमा रहता है। विद्यार्थियों का कहना है कि सफाईकर्मी के नहीं आने पर उन्हें खुद झाड़ू लगानी पड़ती है। कई दिनों तक गंदगी पड़े रहने के बाद विद्यार्थियों ने खुद सफाई की।शौचालयों की स्थिति भी खराब है। छात्र-छात्राओं के लिए बने अलग-अलग बाथरूम के दरवाजों में अंदर से कुंडी नहीं है। गंदगी और दुर्गंध से इस्तेमाल करना मुश्किल है। छात्राओं के लिए यह निजता और सुरक्षा का भी सवाल है। अलीपुरजीता के अनुराग पांडेय ने बताया कि छोटी अध्ययन मेज पर किताब रखने के बाद लिखने की जगह नहीं बचती। प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, कंप्यूटर और प्रिंटर भी उपलब्ध नहीं हैं। गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.