Kausambi News: डाल काटते ही गिरे तीन पोल, 24 घंटे से अंधेरे में गांव
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा के वार्ड-एक स्थित भौतर गांव जाने वाले मार्ग पर पेड़ की डाल काटने के दौरान विद्युत विभाग के तीन पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 24 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भौतर मार्ग पर पीपल का पेड़ है, जिसकी एक डाल सड़क की ओर निकली थी। रास्ते से भारी वाहन निकालने के लिए कुछ लोगों ने डाल काट दी। इस दौरान विद्युत लाइन से जुड़े तीन पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डाल काटने के दौरान तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, 24 घंटे से भौतर की बिजली गुल बिजली न आने से घरों के विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। पेयजल की व्यवस्था भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.