Kausambi News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, युवक घायल
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: डंपर की टक्कर से मंगलवार की रात कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला है। कड़ा धाम क्षेत्र के अफजलपुर सातों निवासी तेज सिंह पुत्र स्वर्गीय गनेशी प्रसाद के मुताबिक उनका दामाद महेंद्र सिंह यादव निवासी अंबाई बुजुर्ग मंगलवार रात कार से ससुराल आ रहा था। छगलिया चौराहे के समीप उसने सड़क किनारे कार खड़ी की और किसी से फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक रामू यादव पुत्र मोहन सिंह निवासी थापा थाना तेंदुवारी, बांदा डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.