कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन के समीप हाइवे पर दो अक्तूबर की शाम करीब चार बजे अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार अभिषेक आनंद पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी विकास नगर, लखनऊ और उनकी पत्नी व बेटा घायल हो गए थे। अभिषेक आनंद परिवार के साथ लखनऊ से चित्रकूट जा रहे थे। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभी के सिर पर चोट लगी थी। बुधवार को अभिषेक आनंद ने मामले की तहरीर कोखराज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...