Kausambi News: डंपर की टक्कर से मंदिर और तीन मकान क्षतिग्रस्त
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक, नशे में धुत चालक डंपर लेकर गांव के भीतर घुस गया। उसने पहले मंदिर में टक्कर मारी। इसके बाद गांव निवासी मुन्ना पाठक, बबलू द्विवेदी और दयाशंकर के मकान में भी टक्कर मार दी। इससे किसी के मकान की दीवार तो किसी का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति डंपर की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अभियोग नहीं पंजीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.