Kausambi News: ठगी के 11 हजार रुपये खातों में वापस कराए
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसके खाते से यूपीआई फ्रॉड करते हुए शातिरों ने 25 अप्रैल 2026 को 22 हजार 208 रुपये पार कर दिए थे। वहीं, पश्चिमशरीरा के दानपुर निवासी सूरज सिंह का कहना है कि उसके साथ 28 जुलाई को छह हजार की धोखाधड़ी की गई थी। प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराईं। तकनीकी का उपयोग करते हुए शुक्रवार को अजीत कुमार के पांच हजार आठ रुपये व सूरज की संपूर्ण धनराशि खाते में वापस करा दी गई है। यह भी पढ़ें- ठगी के 11 हजार खाते में वापस कराए खोई हुई रकम पाकर पीड़ितों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.