कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चक नगर मोहल्ला निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि उसने स्थानीय कलश चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है। पीड़ित के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को निखिल सिंह नाम का कोई व्यक्ति उसकी दुकान से आईफोन खरीदकर ले गया था। चार हजार नौ सौ रुपये उसने नकद दिए थे। जबकि, 50 हजार रुपये ससुर कृष्ण केशव मणि के खाते में डाला था। पीड़ित का कहना है कि तभी से उसके ससुर का बैंक खाता बंद हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने ठगी की रकम ससुर के खाते में डाल दी थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर शातिरों ने दिव्यांग से की धोखाधड़ी, केस मामले की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम किया। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्...