कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर हड़िया मजरा टेवां गांव की नीलम यादव ने बताया कि उनके पति विजय सिंह यादव शुक्रवार की सुबह टेवां पॉवर हाउस से ड्यूटी खत्म कर प्रयागराज जा रहे थे। परिवार प्रयागराज में ही रहता है। रोही चौराहा के समीप पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विद्युत कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। उनको प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह कोमा में हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी चालक की ट्रेलर समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...