Kausambi News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की गई जान
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के अमनी लोकीपुर गांव की 60 वर्षीय बसंती देवी पत्नी कैलाश सरोज शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पैदल लकड़ी लेने बाग की ओर गई थी। लौटते वक्त गांव के बाहर रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच परिवारीजन भी पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.