कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- Kausambi News: राजस्व विभाग की टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सैनी क्षेत्र में भूमि सीमांकन की कार्रवाई पूरी कर ली। एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ लेखपाल राजीव त्रिपाठी और नरेंद्र कुमार ने ट्रिंबल रोवर मशीन से भूमि की सटीक पैमाइश की। सीमांकन के दौरान आधुनिक सर्वेक्षण तकनीक से भूमि की स्थिति और सीमाओं को तकनीकी रूप से दर्ज किया गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर किए गए सर्वेक्षण और उपलब्ध राजस्व अभिलेखों के आधार पर सीमांकन की कार्रवाई पूरी होने के बाद अंतिम आख्या तैयार की गई है। इसे संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों के प्रयोग से भूमि सीमांकन में तकनीकी सटीकता बढ़ाने के साथ अभिलेखों और मौके की स्थिति का बेहतर मि...