कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: सैनी में लगा 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर गुरुवार शाम जल जाने से सैनी और सराय गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। दो दिन से बिजली न मिलने के कारण करीब एक हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट के चलते लोगों के घरों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार सूचना दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...