Kausambi News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भांजा घायल
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: हाईवे पर सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आकाश सोनकर (26) पुत्र छोटकू निवासी काजीपुर, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। घायल रियांश सोनकर (31) को तत्काल यूपी-112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र के बलरामपुर रसूलाबाद स्थित नानी के घर कुछ सामग्री देने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे कोखराज थाना पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सैनी थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.