Kausambi News: टेंट लगाते वक्त करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते वक्त करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वैवाहिक आयोजन की खुशियां भी इस अनहोनी के कारण काफूर हो गईं। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव का 20 वर्षीय नितिन कुमार रैदास पुत्र नरेश सरोज मजदूरी करता था। गुरुवार की रात वह कोसम गांव में त्रिभुवन रैदास के यहां आयोजित विवाह समारोह में टेंट लगाने गया था। त्रिभुवन रैदास के साढ़ू संतलाल निवासी शेषा की बेटी रेखा की शादी थी। बारात राजस्थान के बारा जिले से आई थी। कार्यक्रम स्थल के पास हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजरी बिजली की तार में छू गया। परिणाम हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.