कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड-तीन महाशय मसूरियादीन और वार्ड-चार सम्राट उदयन नगर में सड़क और नालियों की बदहाली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश होते ही दोनों वार्डों की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। नालियां टूटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे स्कूली छात्र, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड-तीन की सड़क काफी बदहाल है। नालियां भी क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। जलभराव के साथ सड़क पर कूड़ा-कचरा भी बिखरा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। लंबे समय से सड़क और नाली की मरम्मत नहीं होने से लोगों में न...