कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के टिकरा से ढेरहा और तिवारी पुरवा तक जाने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा प्रमुख मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग पीएचसी टिकरा तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भी इसी जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की स्थिति बदहाल होने के कारण उन्हें अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढेरहा गांव के पूर्व प्रधान लवलेश कुमार यादव ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन महज एक साल के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी और जगह-जगह गहरे गड्ढ...