Kausambi News: टायर फटने से बेकाबू कार पिकअप से टकराई, सात घायल
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के अकबरपुर मिर्जापुर गांव के पास सोमवार सुबह कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोगों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पीपतपुर थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार चौरसिया परिवार के साथ कार से प्रयागराज संगम में पिता की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी सबिता, बेटी आरूती, बेटा कृष और परिवार के जितेंद्र, रोली व पुष्पेंद्र सवार थे। सोमवार सुबह उनकी कार अकबरपुर मिर्जापुर गांव के समीप पहुंची। इसी दौरान कार का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर चायल स्थित बाल विकास परियोजना कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.