कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब -पश्चिमशरीरा कस्बे में स्थित मां झारखंडी देवी का ऐतिहासिक महत्व है। वत्स देश (कौशाम्बी) के राजा उदयन की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने झारखंड से देवी की प्रतिमा लाकर यहां स्थापित कराया था। तभी से यह स्थान झारखंडी धाम के नाम से विख्यात हुआ। एक बार राजा उदयन की सेना कहीं जा रही थी। रात ज्यादा होने पर सेना यहां विश्राम के लिए रुकी थी। रात को राजा को मां ने स्वप्न में दर्शन दिया। राजा के संतान नहीं थी। मां ने कहा कि झारखंड में हमारी बहनों की प्रतिमा हैं। वह यहां लाकर स्थापित कराएं तो संतान हो जाएगी। प्रतिमा स्थापित कर वापस राजा जब वापस लौटे तो पता चला कि रानी गर्भ से है। इसके बाद राजा के दो पुत्र हुए। राजा दोबारा पश्चिम शरीरा आए और यहां उन्होने देवी का मंदिर बनवाया। तब से लेकर आज तक यहां पुत...