कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में गुरुवार की शाम नवजात का शव झाड़ी में पड़ा मिला। ग्राम चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नौबस्ता के चौकीदार ननुकलाल ने बताया कि गुरुवार की शाम गांव के उत्तर दिशा की ओर बने नाले की पुलिया के नीचे नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। वहां पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से विकसित भी नहीं हो पाया था। संभवत: भ्रूण हत्या के बाद मांस का लोथड़ा फेंका गया था। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...