Kausambi News: झांसा देकर सीमेंट व्यवसायी से 1.60 लाख की ठगी
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के परई उग्रसेनपुर निवासी एक व्यवसायी से झांसा देकर शातिर ने एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परई उग्रसेनपुर निवासी अमित कुमार पुत्र धर्मनारायण त्रिपाठी ने बताया कि वह सरिया-सीमेंट आदि का व्यवसाय करते हैं। 10 जनवरी 2026 को सीमेंट भेजने का झांसा देकर शातिर ने उनसे अपने खाते में एक लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। कई दिनों तक सीमेंट की खेप नहीं आई तो पीड़ित ने संबंधित कंपनी के प्रयागराज ऑफिस में जाकर पता किया। वहां जानकारी हुई कि किसी ने धोखाधड़ी की है। क्योंकि, ऑफिस में मनोज मिश्रा नाम का कोई व्यक्ति था ही नहीं। जबकि, कॉल करके रुपये मंगाने वाले ने अपना नाम मनोज मिश्रा ही बताया था। इस संबंध में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.