कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव की एक महिला से झांसा देकर 1.15 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उरई अशरफपुर गांव की अनीता देवी पत्नी तेज प्रताप ने बताया कि पड़ोसी गांव कपूरीपुर की रहने वाली मिथिलेश कुमारी पत्नी राजबहादुर उसकी परिचित है। मिथिलेश कुमारी ने एक रोज कहा कि कोई अमान प्रीत व उसका साथी अकबर खां उसके पहचान के हैं। अकबर खां की शादी नहीं हो रही है। यदि बेटी से उसकी शादी करा दे तो वह अपनी पूरी जायदाद बिटिया के नाम कर देगा। बताया कि इसके बाद 14 जनवरी 2026 को आरोपी मिथिलेश कुमारी उसके घर आई और बताया कि अकबर खां तथा अमान प्रीत तेलंगाना से फ्लाइट से आ रहे थे। एयरपोर्ट पर उनको पुलिस ने पकड़ लिया। ढाई लाख रुपये देने पर ही पुलिस छोड़ेगी।...