Kausambi News: झमाझम बारिश : नगर से लेकर गांव तक जलभराव, परेशानी
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: मंगलवार दोपहर से रात तक हुई झमाझम बारिश के बाद नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर सड़क और रास्तों पर पानी भरा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार मंझनपुर के नया नगर, गांधी नगर, जामा मस्जिद, कर्बला, एसबीआई के आसपास जलभराव हो गया। वहीं मेडिकल कॉलेज, सदर ब्लॉक और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के आसपास भी बारिश का पानी जमा रहा। कई जगह नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। स्थानीय निवासी सुभाष, रामरूप, इमरान सहित अन्य लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी जलनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.