Kausambi News: झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन ले उड़ा शातिर, बंदी
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी कुंदन सरोज ने बताया कि रविवार की शाम वह अपनी नानी अनीता देवी के साथ करारी चौराहे पर खरीदारी कर रहा था। तभी एक युवक आया और नानी के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी करारी के ही जमदुआ गांव का रहने वाला फूलचंद्र पुत्र गुलजार है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.