कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान अंतर्गत विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। म्योहर गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचे डीएम डॉ. अमित पाल ने सबसे पहले नवनिर्मित जैविक खाद बिक्री केंद्र का निरीक्षण करते हुए खाद की गुणवत्ता व उसके बनने की क्षमता जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से किया। केंद्र में मौजूद तिरंग समूह की महिलाओं से परिचय प्राप्त करते हुए अध्यक्ष के हाथों से फीता कटवाते हुए बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: म्योहर में ग्राम चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं इसके बाद केंद्र के सामने स्थित मैदान में डी...