कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: किशोरी से छेड़खानी के आरोप में जेल गए युवक ने बाहर आते ही पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया है। जेल से बाहर आते ही युवक ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता की फोटो डालकर उसको अपनी पत्नी बताना शुरू कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से सरायअकिल के बैर आमद करारी बसुहार गांव निवासी नीरज ने छेड़खानी की थी। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर बाहर घूम रहा है। जमानत पर आते ही नीरज ने किशोरी को दोबारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ अक्तूबर को नीरज ने पीड़िता की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर डालते हुए उसे अपनी माई वाइफ लिखा। यह पोस्...