कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद चिल्ला शहबाजी गांव में हुई घटना के बाद हो रहे धमाके और धुए का गुबार देखकर सभी डरे हुए थे लेकिन युवाओं ने इस मौके पर साहस का परिचय दिया। धमाके की परवाह किए बिना युवाओं की टोली राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पहले खुद से जो बन पड़ा किया फिर जब राहत और बचाव के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची तो उनके सहयोग में लग गए। इन जेन-जी की बदौलत कई लोगों की जिंदगी बचाई। यह भी पढ़ें- पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मकान जमींदोज, 11 की मौतयुवाओं का साहस बचाव दल के साथ पैंट व चप्पल पहने ये युवा मलबे से लोगों को निकालने के लिए फावड़ा व शब्बर चलाते रहे। जिस हादसे ने 11 लोगों की जान ले ली और मौके की स्थिति देख लोग दूर भागते रहे वहां इलाके के युवाओं ने पूरा तत्परता दिखाई। जो जिस स्थिति में थे, ...