कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर निवासी नंदलाल ने बताया कि सोमवार की सुबह बड़ा भाई हुबलाल उसके खेत की मिट्टी खोदकर अपने घर की दीवार पोत रहा था। चार माह की गर्भवती पत्नी सविता ने मना किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे गर्भवती को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...