Kausambi News: जेठ-जेठानी ने मिलकर महिला को डंडे से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव की आभा देवी पत्नी सुशील कुमार ने बताया कि 23 जुलाई की सुबह जेठ विवेक कुमार पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जेठानी शिमला देवी के साथ मिलकर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.