Kausambi News: जेएनयू में छात्राओं से दुर्व्यवहार का मामला पहुंचा कौशाम्बी
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: जेएनयू में 11 बालिकाओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कौशाम्बी में सियासत गरमा गई है। सोमवार की दोपहर एक बजे भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर 11 अक्तूबर को वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद व जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज मुकदमे के बाद मामला गरमाने लगा है। इसकी आंच सोमवार को कौशाम्बी तक पहुंच गई है। घटना के विरोध में प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए जेएनयू में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद प्रोफेसर बिमोल अकोइजम को राहुल गांधी द्वारा संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.