कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना पुलिस ने शनिवार शाम जुए की फड़ पर छापामारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि कड़ा में टॉवर के बगल स्थित मैदान में जुआ खेला जा रहा था। मौके से कड़ा कजियाना निवासी मो. फारूख, फिरोज आलम, नूर आलम व इरफान अली को पकड़ा गया। कुल 11,446 रुपये बरामद किए गए। मुकदमा कायम कर आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...