कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: सैनी थाना पुलिस ने मंगलवार को जुआं की फड़ पर छापामारी करके तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। एसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि पथरावां (चमरौली) निवासी ज्ञानेंद्र, रामू व अर्जुन को पकड़ा गया था। मौके से 820 रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए। लिखापढ़ी के बाद आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...