Kausambi News: जिला उद्योग एवं जिला व्यापार बंधु समिति की डीएम ने ली बैठक
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला श्रम बंधु समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विगत माह में निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 463 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें 395 प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं एवं 25 प्रकरण विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित हैं। इसमें से श्रम विभाग-दो, कृषि विभाग-18, खाद्य एवं औषधि-एक, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड-तीन एवं उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के-एक हैं। इस पर डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.