कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने जिला अस्पताल में एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीय सोच का परिचय दिया। बिरौली गांव की वृद्ध महिला की आंखों में आंसू देख वह भावुक हो गए और निजी वाहन से महिला को इलाज के लिए प्रयागराज भेजवाया। मंगलवार को अध्यक्ष वार्ड चार अब्दुल कलाम आजाद नगर निवासी संतोष केसरवानी की नातिन के अस्वस्थ होने की सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। कुशलक्षेम पूछते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती चारवा क्षेत्र के बिरौली गांव की वृद्ध महिला मीरा ने वीरेंद्र सरोज 'फौजी' को देखा, तो भावुक होकर रोने लगी। यह भी पढ़ें- डॉ. जेपी सिंह: मगध के चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति के सूत्रधार महिला की स्थिति देखकर फौजी ने तुर...