Kausambi News: जिम्मेदारों की मनमानी से ऐगवा में जल निकासी की व्यवस्था बदहाल
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐगवा के परभापर, धाना गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नालियों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में पानी जमा होने से गांव में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। ग्राम पंचायत ऐगवा के परभापर, धाना गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। इसके चलते गांव के आम रास्तों में गंदा पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने व बाहर से घर आने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को दुर्गंध तथा गंदगी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गांव के राजू, सीमा, विनोद, अभिषेक आदि लोग का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.