Kausambi News: जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि पर 35 लाख की ठगी का आरोप
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर पर जिपं सदस्य प्रतिनिधि ने 35 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इल्जाम यह भी है कि अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पीड़ित को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की है। उन्होंने थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर मजरा गनपा निवासी राजीव कुमार मौर्य जिपं सदस्य प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने उनसे जमीन के कारोबार में पार्टनरशिप का झांसा देकर 35 लाख रुपये लिए थे। बाद में पार्टनरशिप दी नहीं। इसी बीच पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई और जीबीएस वायरस से ग्रसित होने पर वह मेदांता में इलाज कराने लगे। उनकी पत्नी ने आरोपी से रुपयों की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.