Kausambi News: जहरीले जंतु के काटने से मासूम की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: पिपरी थाने के उमरवल गांव में जहरीले जंतु के काटने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उमरवल गांव निवासी रमेश कुमार के पुत्र उत्कर्ष कुमार (08) शनिवार की शाम किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को बच्चे की मां सुषमा देवी ने पिपरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.