Kausambi News: जहरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: पिपरी थाने के कमालपुर बरेठी गांव में जहरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन इलाज के बजाय पहले झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमालपुर बरेठी गांव निवासी लालता प्रसाद किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी दीक्षा (10) मंगलवार दोपहर वह घर के पास खेतों में खेल रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। घर पहुंचकर बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन शुरुआत में किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे पहले शेरगढ़ में झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.