Kausambi News: जवानों ने दागे अश्रु गैस के गोले, किया लाठी चार्ज
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिले की पुलिस ने शुक्रवार को हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन किया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर आयोजित इस अभ्यास का निरीक्षण किया। मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ड्रिल का उद्देश्य ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर वास्तविक स्थिति का अभ्यास किया। एलआईयू द्वारा सूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने, चेतावनी जारी करने, अग्निशमन दल द्वारा पानी का छिड़काव, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल का उपयोग और अंतिम विकल्प के रूप में फायर पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में आग्नेयास्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.