Kausambi News: जल सत्याग्रह का दिखा असर: बीडीओ खुद बाइक से पहुंचे पुरखास
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा की ग्रामसभा पुरखास में शनिवार को आठ घंटे तक चले जल सत्याग्रह का असर रविवार को साफ दिखाई दिया। आंदोलन के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव में सड़क निर्माण के साथ-साथ बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया। वर्षों से गंदगी और बदहाल सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी दिखाई देने लगी है। रविवार को खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल स्वयं ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग के साथ पुरखास, इसीपुर, ध्वई और बजाहा सहित ग्राम पंचायत के सभी मजरों का निरीक्षण करने पहुंचे। बीडीओ ने दोपहिया वाहन से गांव-गांव का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया, लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत 101 सफाईकर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.