Kausambi News: जल रूप में प्रकट हुए बाबा काल भैरवनाथ
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम के काड़ी बाग स्थित मां शीतला के रक्षक क्षेत्रपाल बाबा काल भैरवनाथ की वार्षिक पूजा-अर्चना शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। वार्षिक पूजा में कड़ा धाम समेत आसपास के गांवों और दूरदराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा भैरवनाथ के जयकारों से गूंज उठा। बाबा भैरव नाथ की वार्षिक पूजा से पहले पुरोहितों ने मंदिर परिसर को पवित्र जल से धुलकर फूल-पुष्प, गुब्बारों और विद्युत झालरों से सजाया। इसके बाद मां शीतला, मां गंगा और बाबा भैरवनाथ के जयकारों के बीच पवित्र गंगाजल से दिव्य शंखोदक कुंड को भरा गया। इसी दौरान बाबा भैरवनाथ कुछ क्षणों के लिए जल के रूप में कुंड के ऊपर आकर भक्तों को दर्शन दिए। दर्शन होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.