Kausambi News: जल बिहार को निकले कन्हैया, भक्ति में डूबा गांव
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: गोराजू, संवाददाता। पश्चिमशरीरा में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के जल बिहार मेले के दौरान पूरा गांव भक्ति और उल्लास में डूबा रहा। भगवान के नगर भ्रमण के दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गांव गूंज उठा। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के सजे-धजे विशाल मंडप को कंधों पर उठाकर गली-मोहल्लों में भ्रमण कराया। ग्रामीणों ने घरों के सामने मंडप रोककर भगवान की आरती उतारी, पुष्प वर्षा की और भोग लगाया।परंपरा के अनुसार जन्माष्टमी से मंदिर में उत्सव शुरू होता है। छठी के बाद एकादशी को सत्यनारायण कथा और भंडारे का आयोजन किया जाता है। त्रयोदशी को भगवान का गांव भ्रमण कराया जाता है। भ्रमण के बाद मंडप को राम चबूतरे पर रखा गया। इसके बाद भगवान को तालाब ले जाकर जल बिहार कराया गया। रात में झांकी को मंदिर लाकर राजगद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.