Kausambi News: जल निकासी बदहाल, घरों में घुसता है पानी
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: नेवादा, संवाददाता। नसीरपुर गांव में जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। नालियां दुरुस्त नहीं होने से घरों तक पानी पहुंच जाता है। गांव के ही भोलानाथ, ज्वाला प्रसाद, नंदलाल और बृजलाल का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई।सूरजभान ने बताया कि तालाबों में जलकुंभी और जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी दुरुस्त कराने और पात्र परिवारों को आवास दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.